JanjgirChampa Big News : फांसी पर लटका मिला शिक्षिका का शव, SP विजय अग्रवाल भी पहुंचे मौके पर, डॉक्टरों की टीम से कराया गया पोस्टमार्टम

जांजगीर-बलौदा. बलौदा थाना क्षेत्र के खिसोरा गांव में फांसी पर लटका हुआ शिक्षिका का शव मिला है. घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे थे. शिक्षिका के शव को 3 डॉक्टरों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है. फिलहाल, पीएम रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है. पीएम रिपोर्ट से शिक्षिका की मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा. मृतका शिक्षिका सतरूपा यादव, लेवई गांव के प्रायमरी स्कूल में पदस्थ थी.

 



इसे भी पढ़े -  Baloda News : राजकेसर हॉस्पिटल बलौदा में वॉटर कलर पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

खिसोरा गांव के घर में शिक्षिका सतरूपा यादव का शव फांसी लटका हुआ मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की है. यहां एसपी विजय अग्रवाल भी पहुंचे थे और 3 डॉक्टरों की टीम ने शिक्षिका के शव का पोस्टमार्टम किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में जांच आगे बढ़ेगी.

error: Content is protected !!