JanjgirChampa FIR : धान से भरी माजदा गाड़ी में लगी भीषण आग, वाहन के सामने का हिस्सा जला, गश्त में निकली पुलिस की टीम ने दिखाई सजगता

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के लोहर्सी गांव में धान से भरी माजदा गाड़ी में आग लग गई. इससे वाहन के सामने का हिस्सा जल गया. आगजनी से वाहन मालिक को बड़ा नुकसान हुआ है.

 



दरअसल, मुलमुला थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, आरक्षक राजा रात्रे सेक्टर गस्त पर थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में गए हुए थे, जहां से वापस आते वक्त लोहर्सी गांव में धान से भरे माजदा वाहन क्रमांक CG 11 AC 1555 में आग लगी थी, जिसे घर वालों की मदद से पानी और रेत डालकर गाड़ी में लगी आग को बुझाई गई और वाहन मालिक को सूचित किया गया.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

रात्रि गश्त में मुलमुला थाना प्रभारी संतोष शर्मा, आरक्षक राजा रात्रे के प्रयास से आग पर काबू पाया गया और बड़ी घटना को घटने से रोका गया.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!