JanjgirChampa Big News : आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा का बयान फिर सुर्खियों में, मंत्री की जुबान फिसली, अकलतरा के भाजपा विधायक को कह दिया ‘गिट्टी के दलाल’, मंत्री के बयान पर भाजपा विधायक का पलटवार, पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर-चाम्पा. छग के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा का बयान फिर सुर्खियों में है और उनकी जुबान फिसल गई है. जांजगीर-चाम्पा के अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे मंत्री कवासी लखमा ने अकलतरा के भाजपा विधायक सौरभ सिंह को ‘गिट्टी के दलाल’ तक कह दिया.

 



कुरमा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि अकलतरा विधानसभा में सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं. विधायक सौरभ सिंह, विधानसभा में खूब बोलते हैं, लेकिन उनके क्षेत्र की सड़कों से यह पता नहीं चल रहा है, गड्ढों में सड़क है कि सड़क पर गड्ढे हैं. सड़क की धूल से बीमारी फैल रही है. मंत्री लखमा ने विधायक सौरभ सिंह को चुनौती देते कहा कि बस्तर या छग के दूसरे इलाके में जाकर देखें कि कितनी बेहतर सड़क है. विधायक सौरभ सिंह, सरकार का पैसा खाते हैं और जब विकास नहीं कर सकते तो उन्हें नेतागिरी छोड़ देना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि अकलतरा क्षेत्र में विकास नहीं हो रहा है तो इसके लिए दोषी विधायक हैं. भाजपा के अकलतरा विधायक की कमजोरी को विधानसभा में जरूर बताया जाएगा.

इधर, अकलतरा के भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने मंत्री कवासी लखमा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि विकास नहीं हुआ है तो इसके लिए दोषी, छग की कांग्रेस सरकार है. अकलतरा क्षेत्र में ही नहीं, छग में कहीं विकास नहीं हो रहा है. विधायक सौरभ सिंह ने मंत्री कवासी लखमा से सवाल पूछा है कि अवैध शराब की बिक्री कब बन्द होगी ?, छग में शराबबंदी कब होगी ?, बिना होलोग्राम के शराब बिक्री कराई जा रही है, उसका अवैध पैसा कांग्रेस हेडक्वार्टर भेजा जा रहा है, साढ़े 4 साल में आबकारी विभाग के राजस्व में कितनी वृध्दि हुई है और शराब की अवैध बिक्री में कितनी वृद्धि हुई है, इसका जवाब भी आबकारी मंत्री को देना चाहिए.

error: Content is protected !!