TMKOC Update : तारक मेहता का उल्टा चश्मा को मिली नई बावरी, जेठालाल को करेगी खूब परेशान! शो के निर्माता असित मोदी ने दी जानकारी

मुंबई. भारतीय टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) ने पिछले 12 वर्षों में खूब हसाया हैं। जिसके कारण लोग इस धारावाहिक में किरदार निभाने वाले सभी कलाकारों पर खूब प्यार जताते हैं। वहीं कई किरदार ने शो छोड़ दिया हैं। जससे शो की रौनकता में थोड़ी कमी आई हैं। लेकिन एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकार फैंस काफी खुश हो गए हैं।

 



दरअसल शो में बावरी की वापसी हो रही है जो बाघा की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाती है। तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी नवीना वाडेकर को शो में ला रहे हैं। नवीना शो में बाघा की बावरी बनकर आ रही हैं

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

नई बावरी के बारे में बताते हुए इस शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने कहा, ‘मैं इस किरदार के लिए किसी नए और मासूम चेहरे की तलाश में था। हम भाग्यशाली हैं कि हमे वैसी ही बावरी मिल गई। वह शो के प्रति पूरी तरह से समर्पित व प्रतिबद्ध है। हमारा शो दर्शकों का प्रिय शो है और हमे उनकी आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे अपनी बावरी नवीना वाडेकर को अपना प्यार और सहयोग देंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!