JanjgirChampa Fire FIR : धान से भरी माजदा गाड़ी में आग लगाने का मामला, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिवरीनारायण थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के लोहर्सी गांव में धान से भरी माजदा गाड़ी में आग लगाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था. आगजनी से वाहन के सामने के हिस्सा जल गया था और आगजनी से वाहन मालिक को बड़ा नुकसान हुआ है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोहर्सी गांव के भुनेश्वर प्रसाद तिवारी ने बताया कि उसका ड्राइवर विनोद कुमार साहू, एक किराना दुकान के सामने माजदा वाहन को खड़ी किया था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगा दी गई थी. इससे वाहन के सामने का हिस्सा जल गया था और सामने का कांच टूटा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!