Sakti Thief : रात्रि के समय बीए के छात्र का मोबाइल एवं घर के अंदर पेटी में रखे रुपये की हुई चोरी, डभरा थाना क्षेत्र का मामला

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के बासीन गांव में रात्रि के समय बीए के छात्र का मोबाइल एवं घर के अंदर रखी पेटी से रुपये की चोरी का मामला सामने आया है.

 



दरअसल, बासीन गांव के बीए का छात्र दीपक अंचल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि रात्रि 10 बजे घर के सभी लोग घर का शटर बंद करके सो रहे थे और वह पढ़ाई कर रहा था. पढ़ाई करने के पश्चात मोबाईल को चार्जिंग में लगा कर वह भी सो गया.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

सुबह उठा तो देखा कि मोबाईल वहा नहीं था और घर के अंदर रखी पेटी में रखे 5 हजार रुपये नहीं था. कोई अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी.

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!