JanjgirChampa Fraud Arrest : धान खरीदी केंद्र में 4 लाख 5 हजार रुपये का फर्जीवाड़ा का मामला, महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने धान खरीदी केंद्र कोरबी में 4 लाख 5 हजार रुपये का फर्जीवाड़ा करने के मामले में पूजा अग्रवाल और जितेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. साथ ही, मामले के अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है.



दरसअल, सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर नोडल कार्यालय जांजगीर के आदेश पर बलौदा शाखा प्रबंधक मुकेश पांडेय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पूजा अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल और अन्य द्वारा धान खरीदी केंद्र कोरबी में किसानों का फर्जी पंजीयन कर फर्जीवाड़ा कर 4 लाख 5 हजार रुपये को निकालकर गबन कर धोखाधड़ी की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : नैला रेलवे फाटक पर जाम से त्रस्त नागरिकों ने अब आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 409, 468, 471, 120बी, 34 के तहत मामला दर्ज किया था. FIR के बाद आरोपियों पतासाजी की जा रही थी और मामले में 2 आरोपी पूजा अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : ट्रैक्टर के इंजन में बैठे करीब 20 युवक और नाबालिग लड़के, वीडियो वायरल होने के बाद अब कार्रवाई का इंतजार, रील के चक्कर में आफत में जान...

error: Content is protected !!