JanjgirChampa News : फांसी पर लटका हुआ शिक्षिका का शव मिलने का मामला, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, SP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के खिसोरा गांव में फांसी पर लटका हुआ शिक्षिका का शव मिलने के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम का इंतजार है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. एसपी विजय अग्रवाल का कहना है कि मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. फिलहाल, पीएम रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है. पीएम रिपोर्ट से शिक्षिका की मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा. मृतका शिक्षिका सतरूपा यादव, लेवई गांव के प्रायमरी स्कूल में पदस्थ थी.



इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि खिसोरा गांव के घर में शिक्षिका सतरूपा यादव का शव फांसी लटका हुआ मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की थी और 3 डॉक्टरों की टीम ने शिक्षिका के शव का पोस्टमार्टम किया था. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई, 1 हाइवा,1 जेसीबी मशीन, 2 ट्रैक्टर जब्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 612 प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली...

error: Content is protected !!