JanjgirChampa News : अकलतरा से बिलासपुर ले जाते वक्त मितानिन ने एम्बुलेंस में कराया महिला का सुरक्षित प्रसव, लोगों की मिल रही सराहना

जांजगीर-चाम्पा. एक बार फिर मितानिन ने मिसाल कायम किया है और गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के बाद अकलतरा से बिलासपुर ले जाते वक्त मितानिन चंद्रिका साहू ने एम्बुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया है, जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

 



मिली जानकारी के अनुसार, पोड़ीदल्हा गांव की रहने वाली आरती निर्मलकर को प्रसव पीड़ा होने पर उसे अकलतरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां से उसे बिलासपुर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसे प्रसव पीड़ा होने लगी. यहां एम्बुलेंस में मौजूद मितानिन चंद्रिका साहू ने सुरक्षित प्रसव कराया है, जिसके बाद मितानिन की सराहना हो रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

आपको बता दें कि अकलतरा विधायक सौरभ सिंह के द्वारा अकलतरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्कएम्बुपेन्स सुविधा दी जा रही है और इससे लोगों को काफी लाभ भी मिल रहा है. लाभ प्राप्त करने वाले लोग इस प्रयास की तारीफ भी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!