JanjgirChampa Suicide : बुजुर्ग ने किया जहर का सेवन, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, कल भी युवती ने जहर सेवन कर दी थी जान

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह क्षेत्र के अफरीद गांव में बुजुर्ग राजाराम केंवट ने जहर का सेवन कर लिया था और उसे जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, अफरीद गांव के रहने वाले राजाराम केंवट को 04-05 महीनों से खांसी की परेशानी थी. इसके चलते उसने घर में रखे कीटनाशक जहर का सेवन कर लिया था. घटना के बाद परिजन उसे बम्हनीडीह अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से उसे जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया था और इलाज जारी था. यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. फिलहाल, घटना की सूचना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम कराया है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

आपको बता दें कि कल 23 जनवरी को भी गोविंदा की रहने वाली लड़की ने पेट की बीमारी के चलते जहर सेवन कर लिया था और उसकी मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!