JanjgirChampa Thief Arrest : सेटरिंग प्लेट चोरी करने वाले 3 कबाड़ चोर गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त वाहन जब्त, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने गश्त के दौरान सेटरिंग प्लेट चोरी करने वाले तीन कबाड़ चोर कौशल कुमार डहरिया उर्फ गोपू, भोला गेंडरे, रामोतार जाटव को गिरफ्तार किया है और सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुलमुला थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा और स्टाफ सेक्टर चेक गश्त कर दौरान एक वाहन क्रमांक CG 04 MJ 0657, जो मुलमुला की ओर जा रही थी. इसका पीछा कर त्रिमूर्ति चौक के पास रुकवाया गया और वाहन चेकिंग के समय वाहन में रखे सामान सेंटरिंग 31 प्लेट लोहा के बारे में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर वाहन के साथ 31 नग लोहा युक्त सेंटरिंग प्लेट को जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

फिलहाल, मामले में मुलमुला पुलिस ने आरोपी कौशल कुमार डहरिया उर्फ गोपू निवासी, खपरी वार्ड नं 04 थाना कुम्हारी जिला दुर्ग, भोला गेंडरे निवासी डुलडुला वार्ड क्रमांक 03 थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार, रामोतार जाटव निवासी चक चंदोखार वार्ड क्रमांक 18 थाना एडोरी जिला भिंड मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है और तीनों को जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!