JanjgirChampa Thief : घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, वेदराम बरेठ ने 13 जनवरी 2023 को चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने नए घर में घरेलू सामान हंडा, फावड़ा, कुदाली और सरिया रखा था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया है.

पुलिस ने वेदराम बरेठ की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380, 454 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही थी. विवेचना के दौरान मनोज सारथी उर्फ घुनाऊ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए हुए हंडा, फावड़ा, कुदाली एवं सरिया बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila FIR : विद्युत मंडल ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराया, नैला उपथाना पुलिस कर रही जांच...

पुलिस ने आरोपी सिवनी गांव निवासी मनोज सारथी उर्फ घुनाऊ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!