JanjgirNews : कनई गांव में आयोजित चैलेंज कप टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे इंजी. रवि पांडेय

जांजगीर-चांपा. ’’किसी भी प्रतियोगिता का समापन समारोह महज एक औपचारिकता अवसर नही होता, बल्कि यह संकल्प लेने का अवसर होता है आयोजन समिति के लिए कि वो बेहतर से बेहतर आयोजन करेंगे, यह संकल्प लेने का अवसर होता है .प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए कि वो बेहतर से बेहतर अपना प्रदर्शन करेंगे.’’ टाईगर इलेवन कनई के तत्वाधान में चल रही चैलेंज कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने उक्त बातें कही। उन्होने आगे कहा कि शिक्षा के साथ विद्यालयों में खेलों के प्रोत्साहन एवं विकास के लिए भी समान रूप से प्रयास होने चाहिए। इससे युवाओं में सौहार्द की भावना को बल मिलता है। आगामी दिनों में ऐसी प्रतियोगिताओं की संख्या में इजाफा हो, इसके लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। फाइनल मैच में उदयबंद की टीम ने रजगामार की टीम को हराकर प्रतियोगिता के विजेता बने। कार्यक्रम का संचालन ग्राम सरपंच कलेश कुमार फारेस ने किया।

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

कार्यक्रम मे विशेष रूप से पवन कश्यप, राकेश कहरा, नवल ताम्रकार, मनोहर प्रधान, पूर्व सरपंच उमेश कश्यप, रामसागर कश्यप, दुखीराम धनराज, छतराम कश्यप, तुलेश्वर कश्यप, मन्नू भवानी, फागूराम, करन, राजेन्द्र, महेन्द्र कश्यप, गंगाधर, पुसाऊ, अरूण, पंचगण- सोनीकुमार, जगन्नाथ, मनेजर, रामकुमार, मोहन, अमरनाथ, बालक, शिव, रिखीराम, हेमकुमार, तुलसी, अमन, पुष्पराज, विवेक, साहिल, अजय, देवेन्द्र, पवन, मनीष, विजय, दाताराम, नासिर, विजय, विशाल, ठाकुर, रोशन, अरमान, जीमल, राज, प्रशांत, किशन, सानू, बलराम, भूपेन्द्र, प्रदीप, मुरारी, नाजीर, ब्यास, कौशल, विक्की, मनोज, रवि, सतीष, लोकपाल, छत्रप्रकाश, पन्ना, सुरेश, ब्रिटानिया, रविकांत, नवीन, लालयादव, रितेश, राहुल, सत्यप्रकाश, शैलेन्द्र, सम्मी, दिनेश, सजन, शांतनु, प्रवीण, सूरज, मानु, चन्द्रकांत, तरूण, प्रमोद, रामानुज कश्यप सहित बड़ी संख्या मे दर्शकगण मौजूद थे।

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!