Sakti Accident : अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा, हादसे में घर हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ सक्ती थाने FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती पुलिस ने डोड़की गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर घर में घुसने के मामले में आरोपी ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. राहत की बात रही कि ट्रेलर के घर में घुसने से कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन घर क्षतिग्रस्त हुआ है.

 



बुटकी बाई मनहर ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह 31 दिसंबर 2022 की रात्रि खाना खाकर घर में सो रही थी, तभी साढ़े ग्यारह बजे के आसपास घर के बाहर से किसी चीज की ठोकर की आवाज सुनाई दी. बुटकी बाई जब घर से बाहर आई तो देखा कि ट्रेलर उसके घर के दीवाल को तोड़ते हुए घर में घुस गया है और बाथरूम पूरी तरफ से टूट गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

घटना से पीड़िता को काफी नुकसान हुआ है. राहत की बात रही कि घटना से जनहानि नहीं हुई है. मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रेलर क्रमांक CG15AC2568 के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!