Sakti Yuva Congress : राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी ने ज़िला युवा कांग्रेस सक्ती की कार्यकारिणी की बैठक ली, जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू समेत पदाधिकारी रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. ज़िला कार्यकारिणी बैठक राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी प्रियंका सारसर की उपस्थिति में हुई. साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष विधि नामदेव बिलासपुर जोन B संभाग की प्रभारी, प्रदेश महासचिव संभाग सह प्रभारी कोमल अग्रवाल, जिला प्रभारी अंकित गौरहा भी सक्ती के दौरे पर रहे.नये जिला सक्ती में प्रथम जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया. जिला कार्यकारणी की बैठक अध्यक्ष बालेश्वर साहू के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव अभिषेक स्वर्णकार, विधानसभा प्रभारी मोहनीश साहू, अजहर अहमद, ब्लाक कांग्रेस बम्हनीडीह अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, अनुभव तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बम्हनीडीह बावा राम जायसवाल शामिल रहे. छत्तीसगढ़ की सह प्रभारी और जोन प्रभारियों का जिले में प्रथम नगर आगमन पर जिला युवा कांग्रेस की पूरी कार्यकारणी द्वारा गर्मजोशी से ऐतिहासिक स्वागत किया गया.इसके पश्चात कांग्रेस जवाहर लाल कालेज मैदान में आगामी चुनाव को देखते हुए यूथ कांग्रेस के मुख्य एजेंडा से यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई कि कैसे युवा कांग्रेस की नींव को बूथ लेवल में मजबूत किया जाए, कैसे युवाओं को जोड़ा जाए, महिलाओं की सहभागिता कैसे सुनिश्चित की जाए, इन विषयों में चर्चा करते हुए यूथ जोड़ो- बूथ जोड़ो का पोस्टर विमोचन किया गया और संगठन को लेकर चर्चा की गई तथा विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं को तैयार रहने और छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनवाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के सम्बंध में सभी से चर्चा करते हुए निर्देशित भी किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

इस अवसर में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कृपासागर मैत्री, आयुष अग्रवाल, जिला महासचिव विजय चंद्रा, नरेश राठौर, रवि गबेल, शिवम हरबंश, जगदीश जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष जैजैपुर रज्जाक खान, विधानसभा अध्यक्ष चंद्रपुर प्रताप चंद्रा, विधानसभा अध्यक्ष सक्ती उमेश राठौर, सुरेश महिलांगे विवेक यादव, अजय चौहान, टांकेश गवेल, रामेश्वर वैष्णव, महेन्द्र महिपाल, विकास शर्मा , सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता शामिल रहे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!