Sakti Thief Arrest : सूने मकान में चोरी करने वाले खरीददार सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रुपये जब्त, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने सूने घर में चोरी करने वाले खरीददार सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रूपये जब्त किया है.

 



दरअसल, सकर्रा गांव निवासी जगमोहन कुमार चंद्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 20 दिसम्बर को उसके पिता रूपेंद्र शरण चंद्रा का तबियत खराब होने पर रायपुर के अस्पताल में इलाज करा रहे थे. उसका छोटा भाई तरुण चंद्रा घर की देखरेख के लिए घर पर रुका हुआ था.

25 दिसम्बर को उसका छोटा भाई भी घर में ताला लगाकर रायपुर चला गया था. 4 जनवरी को दोपहर के समय उसके चाचा की बेटी कनकलता चंद्रा 2 बजे फोन करके बताई कि घर का दरवाजा पीछे तरफ से खुला हुआ है. अंदर जाकर देखने पर चार कमरा का ताला टूटा हुआ था और आलमारी भी टूटी हुई थी और बिस्तर पर गहने का खाली डिब्बा पड़ा हुआ था. साथ ही, आलमारी के बगल में औजार भी पड़ा हुआ था. कोई अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रुपये को चोरी करके ले गया था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म किया था. इसके बाद साइबर सेल की मदद से संदेही भूपेश साहू, प्रेमलाल साहू, बंटी साहू, राहुल साहू को पकड़ा. पूछताछ के दौरान गौरीशंकर गबेल को कोरबा जिले के राजेंद्र सोनी के पास सोने-चांदी के जेवरात बिक्री करने की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और रूपये को जब्त किया है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!