Farmer Training : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में किसान सीखेंगे मिल्की मशरूम उत्पादन की तकनीक, 8 फरवरी को निःशुल्क ट्रेनिंग होगी

जांजगीर-चाम्पा. किसानों को अब विभिन्न किस्मो की मशरूम उत्पादन तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से भारत के पहला किसान स्कूल वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में 8 फरवरी को आयस्टर की भांति मिल्की मशरूम उत्पादन की तकनीक बताई जाएगी।

 



इस सम्बन्ध में स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि किसानों, महिला स्व सहायता समूहों के लिए एक दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा और सुबह से शाम तक के समय में किसान भाई अपने सुविधा के मुताबिक किसी भी समय में पहुंचकर प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं। वहीं फरवरी माह के तीसरे सप्ताह पैडी मशरूम अर्थात पैरा पुटु उत्पादन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!