JanjgirChampa Accident FIR : बाइक सवार युवक को ठोकर मारने वाले बस ड्राइवर के खिलाफ शिवरीनारायण थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के लोहर्सी गांव में बाइक से अपने घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार बस क्रमांक CG 10 G 1097 के ड्राइवर ने सामने से ठोकर मार दी. इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (A) के तहत केस दर्ज किया गया और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोसा गांव के घनाराम बर्मन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका 23 वर्षीय नाती मनीष बर्मन अपनी बाइक क्रमांक CG 11 AV 1835 में माघी पुन्नी स्नान करने शिवरीनारायण गया हुआ था. वहां से वापस आते वक्त लोहर्सी गांव के पास पहुंचा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस क्रमांक CG 10 G 1097 के चालक ने ठोकर मार दी. इससे उसके नाती मनीष के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!