JanjgirChampa Arrest : अवैध डीजल का भंडारण करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1160 लीटर डीजल जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस अवैध रूप से डीजल का भंडारण कर घर में रखने वाले आरोपी को परसाहि बाना से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने उससे 11 सौ 60 लीटर डीजल को जब्त किया है और मामले जांच जारी है.



दरअसल, अकलतरा पुलिस को मुखबर से सूचना मिली थी कि परसाहि बाना गांव के रहने वाले तामेश्वर रत्नाकर, घर में अवैध रूप से डीजल का भंडारण कर रखा हुआ है. सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और उसके घर में दबिश दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी तामेश्वर रत्नाकर के कब्जे से 11 सौ 60 लीटर डीजल को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : मरघट्टी गांव में महानदी पर चेन माउंटेन से रेत की अंधाधुंध खोदाई, नियम-कायदे ताक पर, खनिज विभाग के अफसरों को कोई सरोकार नहीं, PMGSY की सड़क को रौंद रहे रेत से भरे भारी वाहन, ग्रामीणों में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है गुस्सा...

जिसकी कीमत 1 लाख 10 हजार 7 सौ 10 रुपये बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी तामेश्वर रत्नाकर को गिरफ्तार किया है और उसे न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!