JanjgirChampa Big Arrest : फर्जी पुलिस बनकर कर रहा था वसूली, पुलिस का पहना था वर्दी, आरोपी युवक को पुलिस ने धर दबोचा, बलौदा-कोरबा रोड के पास हुई आरोपी युवक की गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर कर अवैध वसूली करने वाले आरोपी प्रकाश खूंटे को कोरबा रोड के कुरमा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रकाश खूंटे ने पुलिस की वर्दी पहन रखा था. आरोपी से बाइक और वर्दी को पुलिस ने जब्त कर लिया है. आरोपी प्रकाश खूंटे, कुरमा गांव का रहने वाला है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 170, 171, 419 और 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया, पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि कुरमा गांव निवासी प्रकाश खूंटे बलौदा के कोरबा मेन रोड के कुरमा मोड़ के पास पुलिस की वर्दी पहकर बाइक में घूम रहा है और वाहन चालकों को रुकवाकर पुलिस कर्मी होने की बात कहकर फाइन कटेगा कहकर धमका रहा है, वहीं पुलिस का भय दिखाकर ग्रामीणों से भी अवैध वसूली भी कर रहा है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई और मौके पर दबिश देकर घेराबन्दी कर आरोपी प्रकाश खूंटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी युवक प्रकाश खूंटे के कब्जे से पुलिस की वर्दी, बाइक और वसूले गए रुपये को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!