JanjgirChampa-Sakti Suicide : कीटनाशक के सेवन करने से हुई व्यक्ति की मौत, जांजगीर के जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, सक्ती जिले का रहने वाला था मृतक…

जांजगीर-चाम्पा. कीटनाशक के सेवन से रामलाल यादव की मौत हो गई है. रामलाल यादव, मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर था, जिसकी वजह से उसने कीटनाशक जहर का सेवन किया था. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और जांजगीर के जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक के मुक्ता गांव के रहने वाले 45 वर्षीय रामलाल यादव ने कीटनाशक जहर का सेवन कर लिया था. इसके बाद परिजन उसे लेकर जैजैपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां उसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे जांजगीर के जिला अस्पताल रेफर किया गया था और एम्बुलेन्स की सहायता से जिला अस्पताल लगाया गया था. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

मामले में यह भी बात सामने आई है कि पहले से ही वह एक आंख से कमजोर था और हाल ही में दूसरी आंख का ऑपरेशन हुआ था, जिसे उसकी आंख दिखना बंद हो गया था और परेशान होकर उसने जहर का सेवन कर लिया था. फिलहाल, पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!