JanjgirChampa Suicide : मुड़िहा खार में 42 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी, जांच में जुटी अकलतरा पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के बरगवां गांव के मुड़िहा खार में 42 वर्षीय संतोष कुम्भकार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संतोष कुम्भकार 23 फरवरी को शाम 5 बजे घर से निकला था और घर वापस नहीं लौटा था. इसके बाद उसके बेटे ने थाने में सूचना दी थी और उसकी पता तलाश की जा रही थी. तभी गांव के मुड़िहा खार के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी करने की बाद सामने आई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Maha Aarti : महानदी के तट में नगर पंचायत द्वारा शुरू की गई 'शिवरीनारायण महाआरती' सतत जारी, अब से हर दिन नगर का एक परिवार 'शिवरीनारायण महाआरती' में होगा शामिल, महाआरती में शामिल होकर पुण्य लाभ लेंगे, महाआरती में हर दिन जुटते हैं श्रद्धालु...

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मामले में यह भी बात सामने आई है कि संतोष कुम्भकार बीमार था और उससे परेशान रहता था. जिसकी वजह से उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest Jail : युवक को गोली मारने के मामले में रिटायर्ड फौजी और उसके भाई को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल...

error: Content is protected !!