JanjgirChampa Thief : शिवरीनारायण के मेला ग्राउंड से 5 हजार रुपए के जेवरात की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के मेला ग्राउंड से महिला के गले में पहने सोने के माला की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भड़ेसर की रहने वाली रसमकुमारी यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने बेटे, बहु एवं बच्चों के साथ मेला घूमने शिवरीनारायण गए थे. मेला ग्राउंड में अचानक से महिला का ध्यान गले पर गया तो सोने के माला की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी, जिसकी कीमत 5 हजार रुपए है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!