JanjgirChampa : शिवरीनारायण मठ मंदिर में खरौद की कपड़ा व्यवसायी महिला से अज्ञात चोरों ने 18 हजार रुपए नगदी रकम की चोरी, थाने में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के मठ मंदिर परिसर में भगवान दर्शन करने गई कपड़ा व्यवसायी महिला की पर्स में रखे 18 हजार रुपए नगदी रकम की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 379 के तहत केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

 



Janjgir : सर्प ने मां के सामने ढाई साल की बच्ची को डसा, बच्ची की हुई मौत, अकलतरा क्षेत्र का मामला, देखिए VIDEO…

इससे पहले भी शिवरीनारायण मठ मंदिर परिसर से दो चोरी, एक 60 हजार रुपए और दूसरी 28 हजार रुपए की चोरी हुई है, जिसका खुलासा शिवरीनारायण पुलिस नहीं कर सकी है. इससे पता चलता है कि चोरों का गिरोह कितना सक्रिय हैं और पुलिस के लंबे हाथ इन तक नहीं पहुंच पा रही है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खरौद की नीलम यादव ने बताया कि वह कपड़ा व्यवसाय का काम करती है और अपनी मां के साथ शिवरीनारायण मठ मंदिर भगवान दर्शन करने गयी थी इसी बीच अज्ञात चोरों ने उसकी दो पर्स की चोरी कर ली. इसमें एक पर्स में 18 हजार रुपए नगदी रकम और दूसरे पर्स में ATM CARD, आधार कार्ड, पेन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि रखी थी. जिसकी चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!