बड़ी खबर : माता-पिता ने अपने दो बच्चों के साथ कर ली ख़ुदकुशी, पुलिस ने किया हैरान करने वाली वजह का खुलासा…

हैदराबाद. शहर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। यहाँ कुशैगुडा इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में एक ही परिवार के चार लोगों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी हैं।



अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सतीश, उसकी पत्नी वेधा और उसके दो बच्चों निशिकेथ (9) और निहाल (5) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि संदेह है कि यह घटना शुक्रवार रात को हुई, लेकिन पुलिस को शनिवार दोपहर इसकी सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया।

इसे भी पढ़े -  Hyundai Boulder Concept: Thar को टक्कर देने आ रही है नई ऑफ-रोडर SUV, जानें खासियतें

जो जानकारी प्रारंभिक तौर पर सामने निकल कर आई हैं उसके मुताबिक़ सतीश और वेधा के दोनों बच्चे मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। वे उनका इलाज करा रहे थे बावजूद उनकी सेहत में किसी तरह का सुधार नहीं हो पा रहा था। बच्चो की बीमारी से दोनों पति पत्नी डिप्रेशन में चले गए थे। संभवतः इन्ही वजहों से उन्होंने सामूहिक आत्महत्या का कदम उठाया।

इसे भी पढ़े -  MG Hector को खरीदना हो गया महंगा, कितनी बढ़ गई कीमत

error: Content is protected !!