Jio का ग्राहकों को बड़ा झटका, एक ही झटके में 100 रुपये महंगा कर दिया रिचार्ज प्लान

Reliance Jio Recharge Plan Price Hike: एक बार फिर से टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स से मोटा मुनाफा कमाने की तरफ बढ़ रही हैं। देश में मौजूदा समय में सिर्फ जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया का टेलिकॉम सेक्टर में बोलबाला है। ये तीनों ही कंपनिया अब धीरे-धीरे अपने रिचार्ज प्लान्स को महंगा करती जा रही है। अगर आप एक जियो यूजर हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। जियो ने अपने एक प्लान की कीमतों में भारी इजाफा किया है। जियो ने अपने 199 रुपये वाले प्लान को सीधा 100 रुपये महंगा कर दिया है। हालांकि अब इस प्लान में पहले की तुलना में थोड़ा ज्यादा डेटा भी मिल रहा है।

 



 

 

 

आपको बता दें कि जियो ने अपने पोस्टपेड वाले 199 रुपये को अब 299 रुपये का कर दिया है। लेकिन, कीमत बढ़ने के बाद भी जियो का यह प्लान दूसरी कंपनियो से काफी सस्ता है। आइए आपको बताते हैं जियो के सबसे सस्ते पोस्टपेड प्लान में मिलने वाले फायदे के बारे में…

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

 

 

 

Jio 299 Postpaid Plan Benefits
जैसा की हमने आपको बताया कि आपको अब पहले की तरह जियो का सस्ता पोस्टपेड प्लान नहीं मिलने वाला है। आपको कम से कम 299 रुपये तो खर्च करने ही पड़ेंगे। कीमत बढ़ने से पहले 199 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 25GB डेटा मिलता था लेकिन, अब 299 रुपये में आपको 30 GB डेटा मिलेगा। 30 GB का डेटा खत्म होने पर यूजर्स को प्रति जीबी के हिसाब से 10 रुपये देने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

 

 

इस पोस्टपेड प्लान में बायर्स को 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड टॉक टाइम भी मिलता है। इस प्लान को लेते है ही यूजर्स को जियोटीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी का फ्री में सब्सक्रिप्शन मिल जाता है।

 

 

Airtel वाले 399 रुपये वाले प्लान में ऑफर
एयरटेल का सबसे बेसिक पोस्टपेड प्लान 399 रुपये का आता है। इस प्लान में यूजर्स को 40 GB डेटा मिलता है। इस प्लान में सबसे बड़ा नुकसान यह है कि अगर आपका पूरा डेटा खत्म हो जाता है तो आपको किसी भी तरह से एक्स्ट्रा डेटा नहीं मिलता। इसके अतिरिक्त इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमस मिल जाते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!