Champa Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



दरअसल, चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी विजेंद्र पटेल, पेट्रोल पंप नया बस स्टैंड के पास देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रहा है. इसकी सूचना पर चांपा पुलिस ने दबिश दी और आरोपी विजेंद्र पटेल के कब्जे से 31 नग देशी शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सी.सी. रोड निर्माण कार्यों के लिए 57 लाख रूपए की स्वीकृति मिली...

पुलिस ने आरोपी विजेंद्र पटेल के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी कुरदा गांव निवासी विजेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!