Champa Giraftar : शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर गाली-गलौज एवं मारपीट करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर गाली-गलौज एवं मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, प्रार्थी ने चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी गोविंदा कुर्रे प्रार्थीया की दुकान के पास जाकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा. प्रार्थिया के द्वारा पैसा नही देने पर प्रार्थिया से गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा था.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी गोविंदा कुर्रे के खिलाफ ipc की धारा 294, 323, और 327 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी जगदल्ला चांपा निवासी गोविंदा कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!