JanjgirChampa : घर के पीछे रखे पैरावट में लगी आग, किसान को हुआ नुकसान, पैरावट में रखा था 16 एकड़ की फसल का पैरा

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र में घर के पीछे रखे पैरावट में आग लग गई. आगजनी से पैरावट पूर्णरूप से जल कर राख हो गई है और किसान को बड़ा नुकसान हुआ है. मौके पर डायल 112 और दमकल की छोटी गाड़ी पहुंची. इसके बाद आग पर काबू पाया गया है, लेकिन पैरावट पूर्णरूप से जल गई है. बताया गया है कि पैरावट में 16 एकड़ फसल का पैरा रखा हुआ था.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कटघरी गांव के धन्नूलाल यादव के घर के पीछे रखी 16 एकड़ की पैरावट में अचानक आग लग गई. आगजनी के वक्त किसान घर पर नहीं थी. आग लगने की सूचना के बाद मौके पर डायल 112 और दमकल की छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची.

इसके बाद आग को बुझाई गई, लेकिन पैरावट पूर्ण रूप से जल चुकी है और किसान को बड़ा नुकसान हुआ है. फिलहाल, मामले में जांच जारी है और आग कैसे लगी है, यह भी पता किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!