छत्तीसगढ़ : ईंट भट्ठे में दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत, 1 मजदूर अस्पताल में भर्ती, आग लगाकर सभी मजदूर सो गए थे भट्ठे के ऊपर

महासमुंद. जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आई है। इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य मजदूर घायल हो गया. हादसे में घायल मजदूर को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है.

 



मिली जानकारी के ​अनुसार, घटना कुंज बिहारी गढफुझर बसना इलाके की है. बताया जा रहा है कि ईट पकाने के लिए ईट को रचने का काम किया गया था, वहीं इसके बाद मजदूरों ने भट्ठे में आग लगा दी और उसके ऊपर ही सो गए. आग और धुआं के चलते दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

फिलहाल, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मृतकों का शव पीएम के लिए भेज दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!