छत्तीसगढ़: युवाओं, किसानों और  छात्र-छात्राओं सहित समग्र छत्तीसगढ़ के विकास के भरोसे का बजट, विजय यादव

पामगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित्त मंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा में लगातार अपनी सरकार का पांचवां बजट पेश किया. प्रस्तुत बजट पर पामगढ़ एनएसयूआई अध्यक्ष विजय यादव ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 का यह बजटं गांव , गरीब , महिलाओं , युवाओं , बच्चों व किसानों के लिए खास है।

 



 

 

 

शिक्षा , स्वास्थ्य , सिंचाई व अधोसंरचना विकास पर जोर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार , स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार , पेयजल आपूर्ति , सिंचाई सुविधाओं के विस्तार , सड़क , पुल – पुलिये व अधोसंरचना विकास लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान बजट में किया गया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

 

 

जांजगीर-चांपा जिला सहित 4 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना 101 नए आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल की स्थापना महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री कौशल्या समृद्धि योजना युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं का वेतन दस हजार की गई है और न किसी भी प्रकार के नए कर लगाए गए हैं ना ही कर की दर मे किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है.

 

 

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

एनएसयूआई के अध्यक्ष ने आगे कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सुदूर आदिवासी इलाकों में विकास पहुंचाने के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में मिनी मेट्रो सहित छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में भी विकास की बयार बजट में दिख रही है यह एक तरीके से छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के भरोसे का बजट है.

error: Content is protected !!