Summer Skin Care Tips: गर्मियों में इस चीज का करे उपयोग, स्किन को मिलेगा कूलिंग इफेक्ट, ऐसे पाएं ब्यूटीफुल स्किन

नई दिल्ली : खुबानी एक ऐसा फल है जोकि विटामिन ए और फैटी एसिड जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसलिए ये आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहतरीन माना जाता है। इससे आपकी स्किन नेचुरली मॉइश्चराइज रहती है। इसके साथ ही इसमें एंटी एजिंग गुण भी मौजूद होते हैं जोकि स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने में मददगार साबित होते हैं ।

 



इससे आपको अधिक यंगर और ब्यूटीफुल पाने में मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए खुबानी फेस स्क्रब लेकर आए हैं। खुबानी फेस स्क्रब को दही और अन्य चीजें डालकर बनाया जाता है जोकि आपकी स्किन को डीप नरिश रखने के साथ-साथ स्किन को कूलिंग भी देते हैं जिससे आप गर्मियों में स्किन इरीटेशन से बचे रहते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

ये है खुबानी फेस स्क्रब बनाने की विधि…..
खुबानी फेस स्क्रब बनाने की आवश्यक सामग्री-

खुबानी 3-4
दही एक चम्मच
पुदीना के पत्ते थोड़े से
शहद एक चम्मच

खुबानी फेस स्क्रब कैसे बनाएं

खुबानी फेस स्क्रब बनाने के लिए आप सबसे पहले खुबानी लें।
फिर आप इनको पानी में अच्छी तरह से उबालकर ठंडे पानी में कुछ मिनट तक रख दें।
इसके बाद आप इसका गूदा निकालें और एक ब्लेंडर जार में डालें।
इसके साथ ही आप इसमनें पुदीने की पत्तियों भी डालें।
फिर आप इसको लगभग 1-2 मिनट तक अच्छी तरह से पीस लें।
इसके बाद आप इसमें दही और शहद डालें।
फिर आप इसको एक बार और अच्छी तरह से पीसकर मिक्स कर लें।
अब आपका खुबानी फेस स्क्रब बनकर तैयार हो चुका है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

कैसे इस्तेमाल करें खुबानी फेस स्क्रब

खुबानी फेस स्क्रब को लगाने से पहले चेहरे को धोकर पोंछ लें। फिर आप इसको चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। इसके बाद आप इससे सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें।
फिर आप इसको कम से कम 5 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें।
इसके बाद आप आखिर में साधारण पानी की मदद से फेस वॉश कर लें।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!