Delhi Breaking News: पूर्व एयरफोर्स अधिकारी ने की आत्महत्या, पत्नी ने भी जहर पीकर दे दी जान, जांजगीर-चाम्पा जिले के रहने वाले थे, क्या है पूरा मामला, पढ़िए…

नई दिल्ली. डिफेंस कॉलोनी इलाके के हुडको पैलेस में एयरफोर्स अधिकारी रहे अजयपाल ओगरे (37) और उनकी पत्नी मोनिका ( 32 ) ने आत्महत्या कर ली। दरअसल, अजयपाल में जहर पी लिया था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पत्नी मोनिका घर आई और उन्होंने भी कमरा बंद कर के सुसाइड कर लिया। दोनों ने अपने आवास पर जहरीला पदार्थ पीकर किया सुसाइड किया है।

 



हालांकि, आत्महत्या के कारण का पता नहीं लग पाया है। मृतक पति-पत्नी, छग के जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा के वार्ड 2 के रहने वाले थे और नई दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में रहते थे. दोनों ने खुदकुशी क्यों क़ी, इसका पता नहीं चला है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

पति ने पी लिया था जहर
पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक, मोनिका अपने कमरे में गई तो उसने देखा कि अजयपाल ओगरे, बेसुध जमीन पर पड़े हुए हैं और उनके मुंह से झाग निकल रहा है। इसे देखकर मोनिका घबरा गई और तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों में उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मोनिका घर आई और उन्होंने भी कमरा बंद कर लिया।

पत्नी ने घर आकर दे दी जान
पुलिस ने कुछ समय बाद जब उनके कमरे का दरवाजा खुलवाना चाहा तो अंदर से कोई आहट नहीं आई। इसके बाद जब पुलिस ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि मोनिका ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार और दोस्तों में फिलहाल किसी को इनके आत्महत्या के कारण का पता नहीं है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

एक साल पहले हुई थी शादी
पुलिस ने बताया कि तड़के सुबह 4.30 बजे पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। आपको बता दें कि महिला के पति अजयपाल, एयरफोर्स में ऑफिसर थे और वहां से उन्होंने रिजाइन दे दिया था। साथ ही, घरवालों में बताया कि करीब 1 साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!