Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ‘तारक मेहता’ की रीटा रिपोर्टर ने 4 साल बाद की TV पर वापसी, ‘गुम है’ में निभाएंगी अहम किरदार

Priya Ahuja In Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ जब से शुरू हुआ है, टीआरपी की लिस्ट में टॉप 5 में रहा है. इस शो को पसंद करने वालों की कमी नहीं है. आए दिन शो में नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते रहते हैं. अब कहानी में एक और नया ट्विस्ट जुड़ने जा रहा है. अब कहानी में टॉप रेटेड शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की रीटा रिपोर्टर (Rita Reporter) उर्फ प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) की एंट्री होगी.



 

 

 

‘गुम है’ में दिखेंगी रीटा रिपोर्टर

प्रिया आहूजा पिछले 4 साल से टीवी से दूर हैं. इस दौरान वह बीच-बीच में TMKOC में दिखाई दी हैं, लेकिन कभी-कभी. अब वह पूरी तरह ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से किसी डेली सोप में वापसी करेंगी. शो में वह सत्या की बहन का किरदार निभाएंगी, जो एक लावणी डांसर होती है. हालांकि, दिलचस्प बात ये है कि प्रिया ने कभी भी रियल लाइफ में लावणी डांस नहीं किया. खैर, वह इस किरदार के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Death Case in Jail: जेलों में 4 सालों में इतने कैदियों की मौत! मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और जेल डीजी से इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

 

 

https://www.instagram.com/p/Cp7175vsfRX/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

4 साल बाद वापसी पर एक्साइटेड हैं रीटा

प्रिया आहूजा ने टीवी में प्रॉपर कमबैक पर बातचीत में कहा, “मैं 4 साल बाद डेली सोप में कमबैक कर रही हूं और इसके लिए मैं बहुत खुश हूं. इतने बड़े शो का हिस्सा बनने से बेहतर और क्या हो सकता है.” ‘गुम है’ की टीम के बारे में प्रिया ने कहा, “मैं कभी भी पूरी तरह से ब्रेक पर नहीं थी, क्योंकि मैं ‘तारक मेहता’ के साथ कभी-कभी शूट करती थी. इसलिए कैमरे के सामने कोई घबराहट नहीं हुई. हालांकि, 4 साल बाद ये मेरा पहला डेली सोप है तो थोड़ी टेंशन थी. टीम बहुत अच्छी है.”

इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

 

 

https://www.instagram.com/reel/Cpwjgt0DQjg/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

 

पति कर रहे बेटे की देखभाल

 

प्रिया आहूजा ने TMKOC के पूर्व डायरेक्टर मालव राजदा (Malav Rajda) से शादी की है, जिनसे उन्हें एक साढ़े तीन साल का बेटा भी है, जिसका नाम अरदास है. प्रिया की गैर-मौजूदगी में उनके बेटे की जिम्मेदारी उनके पति संभाल रहे हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “मेरे पति मालव मां की ड्यूटी संभाल रहे हैं. मैं जो कुछ भी कर रही थी, अब वह कर रहे हैं. मैं दिन में एक बार बेटे को वीडियो कॉल कर लेती हूं, क्योंकि हम उसे फोन से दूर रख रहे हैं. बाकी में बेटे का हालचाल लेने के लिए हमेशा मालव के टच में रहती हूं.”

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

error: Content is protected !!