Janjgir Big News : हरियाली हैरिटेज के संचालक की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, हत्या के मामले में आरोपी था, लोवर कोर्ट की सजा को हाईकोर्ट के द्वारा बरकरार रखने के बाद फरार था

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के नहरिया बाबा मंदिर के पास हरियाली हैरिटेज के संचालक की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. परिजन और पुलिस ने खुदकुशी करने की बात कही है. हालांकि, पीएम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी.

 



नैला उपथाना के प्रभारी जीएल चन्द्राकर ने बताया कि 2012-13 में गोली मारकर हत्या करने के मामले में हरियाली हैरिटेज का संचालक प्रकाश उर्फ दउआ राठौर आरोपी था. लोवर कोर्ट की सजा को हाईकोर्ट ने बरकरार रखा था, जिसके बाद वह फरार था. डेढ़-दो माह पहले परिवार वालों को दिल्ली जाने की बात कहते घर से निकला था और आज परिजन को फोन से रेलवे ट्रैक पर उसकी डेडबॉडी मिलने की जानकारी मिली.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

सूचना के बाद नैला उपथाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भिजवा दिया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!