Janjgir Death : करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, जिला अस्पताल के डॉक्टर ने किया मृत घोषित

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के अग्रसेन चौक के पास निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री अरुण ताम्रकार करंट की चपेट में आ गया. घटना के बाद उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का आज पोस्टमार्टम कराया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नैला के रहने वाले राज मिस्त्री अरुण ताम्रकार अग्रसेन चौक के पास एक मकान में चल रहे निर्माण कार्य में काम करने पहुंचा था, तभी वह शाम साढ़े तीन बजे के पास करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़ा.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पतला ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और शव को परिजन को सौंप दिया है. फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!