JanjgirChampa Fraud Arrest : ज्यादा ब्याज देने के नाम पर 11 लाख 20 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई, आरोपी शख्स ने पत्नी और मां को भी ठगी में शामिल किया था

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने ज्यादा ब्याज देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपी संतोष दास महन्त, उसकी पत्नी जगरबाई महंत, मां जानकी के द्वारा केरा गांव सहित आस-पास गांव के लोगों से लाखों की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 मार्च 2023 को केरा निवासी रोशन महंत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव के ही संतोष दास महंत, उसकी पत्नी जगरबाई महंत, मां जानकी महंत तीनों उसके घर आये और बैंक में एक अच्छी स्कीम आई है, जिसमें ज्यादा ब्याज मिलता है. इस पर रोशन ने संतोष को फरवरी 2022 से सितंबर 2022 तक अलग-अलग क़िस्त में कुल 2 लाख रुपए बैंक में जमा करने को दिए थे.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

संतोष महंत से पैसा वापस मांगने पर बार-बार वह टालमटोल करने लगा. 23 फरवरी 2023 को संतोष के घर जाने पर तीनों घर में नहीं थे घर में ताला लगाकर चले गए थे. साथ ही गांव के अन्य लोगों के साथ भी उन तीनों ने धोखाधड़ी की है है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के रायपुर में होने की सूचना मिलने पर दबिश देकर तीनों आरोपी संतोष दास महंत, उसकी पत्नी जगरबाई महंत, मां जानकी बाई महंत को गिरफ्तार किया गया.

इस प्रकार गांव के रोशन महंत से 02 लाख रुपए, भोला देवांगन से 2 लाख रुपए, रामनाथ से 63 हजार रुपए, कमला बाई से 70 हजार रुपए, जगेश्वर बाई से 1 लाख रुपए, बद्रिका सागर से 94 हजार रुपए, रजनी सहिस से 20 हजार रुपए, बदरा से 35 हजार रुपए, रत्नी कुमार से 45 हजार रुपए, कंवल दास से 50 हजार रुपए, दिले बाई से 60 हजार रुपए, पूजा बाई से 60 हजार रुपए, खीखबाई से 10 हज़ार रुपए, निर्मला सहिस से 50 हजार रुपए, शकुन कहरा से 63 हजार रुपए इसके अलावा गांव एवं आस-पास के अन्य लोगों से पैसा जमा कराए थे.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

आरोपी संतोष दास बैंक लोन से संबंधित कागजात को अपने ससुराल गेवरानी जिला बलौदाबाजार में छिपाया था उसमें 8 बैंक के पासबुक और दस्तावेजों को जब्त कर आरोपी संतोष दास महंत, उसकी पत्नी जगरबाई महंत, उसकी मां जानकी बाई महंत को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!