Janjgir News : ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल पर लगी आग, दहशत का रहा माहौल, विद्युत मंडल ने की मरम्मत

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के खड़फडी पारा के ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल में आग लगने का मामला सामने आया है. ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल में आग लगने के बाद लोगों में दहशत का माहौल रहा. विद्युत पोल में आग लगने के बाद ब्लास्ट भी हुआ.

 



मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर के वार्ड 21 खड़फडी पारा में स्थित ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल में अचानक चिंगारी उठी और फिर आग में तब्दील हो गई. आग लगने के बाद ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल जल गए, जिससे काफी नुकसान हुआ, वहीं बिजली आपूर्ति भी घण्टों बाधित रही. फिलहाल, आग लगने की सूचना विद्युत मंडल को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर टीम ने मरम्मत की, लेकिन इस दौरान बिजली आपूर्ति घण्टों बाधित रही.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!