Janjgir Fire : जांजगीर-नैला स्टेशन के पास ट्रांसफार्मर में आग लगी, चपेट में आकर दुकान जली

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर-नैला स्टेशन के पास ट्रांसफार्मर में आग लग गई. आग लगने के बाद पास की दुकान भी जल गई. आगजनी से दुकान संचालक को काफी नुकसान हुआ है. सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

 



दरअसल, गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने के बाद ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ गया है. जांजगीर के नैला स्टेशन के पास के ट्रांसफार्मर में इसी वजह से आग लगने की आशंका है. इस आगजनी के बाद पास की दुकान में भी आग लग गई और दुकानदार को बड़ा नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!