JanjgirChampa Fire : धान की फसल कटाई करते वक्त हार्वेस्टर में अचानक आग लगी, ड्राइवर और आसपास के लोग जान बचाकर भागे

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के बुड़ेना गांव में खेत में धान की फसल कटाई करते वक्त हार्वेस्टर में अचानक आग लग गई. आगजनी के बाद मौके पर हड़कम्प मच गया और ड्राइवर के साथ ही आसपास मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई. सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया.

 



दअरसल, बुड़ेना गांव में किसान के खेत मे धान की कटाई हो रही थी. इस दौरान डीजल टैंक में नीचे सीटीओ में आग लग गई और कुछ ही देर में आग भीषण हो गई. आगजनी के बाद मौके से सभी दूर भागे. राहत की बात रही कि आग की चपेट में कोई नहीं आया. आग से हार्वेस्टर जला है. सूचना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!