JanjgirChampa Accident Death : बेकाबू कार ने आग ताप रहे 2 लोगों को कुचला, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा चाम्पा रेफर, नवागढ़ क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के नेगुरडीह में बेकाबू कार ने सड़क किनारे बैठे 2 लोगों को कुचल दिया. हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे चाम्पा अस्पताल भेजा गया है.

 



दरअसल, नेगुरडीह गांव के प्रवेश द्वार के पास मोड़ में सड़क किनारे ग्रामीण बैठे थे और आग ताप रहे थे. इस दौरान नवागढ़ की ओर से कार जा रही थी, तभी मोड़ पर कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे बैठे 2 लोगों को कुचल दिया. हादसे में रामशरण कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कुसाऊ कश्यप को चोट आई है, जिसे चाम्पा के अस्पताल भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

दूसरी ओर, 2 लोगों को कुचलने के बाद बेकाबू कार, सड़क किनारे प्रवेश द्वार से टकरा गई. हादसे के बाद कार को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

 

error: Content is protected !!