JanjgirChampa Accident FIR : हाथी देखने जा रहे थे बाइक सवार 3 लोग, सांकेतिक बोर्ड पर टकराई थी बाइक, हुई थी एक की मौत, बाइक चालक के खिलाफ अकलतरा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने सड़क हादसे में यशवंत साहू की मौत के मामले में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ FIR दर्ज किया है और मामले में पुलिस की जांच जारी है. हाथी देखने जाते वक्त यह घटना हुई थी.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक चालक योगेश कंवर, कामेश पटेल और यशवंत साहू तीनों 06 फरवरी 2023 को बाइक में सवार होकर कटघरी गांव में हाथी देखने जा रहे थे, तभी योगेश कंवर ने बाइक को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कटघरी गांव के सांकेतिक बोर्ड को टक्कर मार दी. घटना में यशवंत साहू को गंभीर चोट आई थी और उसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया था. जहां निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, 08 फरवरी को उसने दम तोड दिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

मामले में अकलतरा पुलिस को मर्ग डायरी मिलने पर पुलिस ने जांच की और मामले में बाइक चालक योगेश कंवर को दोषी पाया. इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. फिलहाल, आरोपी योगेश कंवर की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!