JanjgirChampa Accident FIR : अज्ञात वाहन के द्वारा बाइक सवार सब इंजीनियर को कुचलने के मामले में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के तरौद गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सब इंजीनियर शरद नेताम को कुचलने के मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए के तहत FIR दर्ज किया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है. सब इंजीनियर शरद नेताम, शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव पकरिया जा रहा था, तभी यह घटना हुई थी.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब जब्त

दरअसल, कल रात में पकरिया गांव का शरद नेताम बाइक से शादी कार्यक्रम में शामिल होने तरौद गांव आया था. यहां से वह बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी तरौद के मुख्य मार्ग पर उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के बाद मौके पर तनाव था. इसके बाद मृतक के परिजन को प्रशासन के द्वारा 25 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया. आपको बता दें, शरद नेताम, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड कोटाडाबरी में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत था.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है बिहान, आरसेटी कोरबा में 34 क़ृषि सखी ले रही क़ृषि उद्यमी का प्रशिक्षण

error: Content is protected !!