फैंस का इंतजार हुआ ख़त्म, इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘पठान’

मुंबई. शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान’ को बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ने के बाद आज 22 मार्च से ओटीटी मंच ‘प्राइम वीडियो’ पर प्रसारित किया जाएगा। ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच पर इंटरनेट के माध्यम से फिल्म व अन्य डिजिटल सामग्री (कंटेंट) उपलब्ध कराई जाती है।

 



ओटीटी मंच के आधिकारिक ट्विटर खाते पर यह जानकारी देते हुए लिखा गया, ‘‘ मौसम बिगड़ने वाला है…‘पठान’ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में आज 22 मार्च से ‘प्राइम वीडियो’ पर।’’ सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘पठान’ 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और विश्वभर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

निर्माण कंपनी ‘यश राज फिल्मस’ (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!