JanjgirChampa Big News : सरेंडर के बाद NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष को कोर्ट ने भेजा जेल, नाबालिग लड़की ने दर्ज कराई थी छेड़छाड़ की FIR, 6 माह से था फरार

जांजगीर-चाम्पा. छेड़छाड़ के आरोपी NSUI के तत्कालीन जिलाध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया ने जांजगीर के कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. इसके बाद, कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. 19 अगस्त 2022 को नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ करने की एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी अंकित सिंह सिसोदिया फरार था. हाईकोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

दरअसल, नाबालिग लड़की की रिपोर्ट पर अकलतरा पुलिस ने धारा 354 घ, 506, 341 के तहत एफआईआर दर्ज किया था. फिर पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी गई थी. FIR के बाद आरोपी अंकित सिंह सिसोदिया फरार था. आज उसने जांजगीर के पॉक्सो कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!