JanjgirChampa Big News : रिश्तेदार 2 परिवार के लोगों ने एक-दूसरे पर टोनही प्रताड़ना का लगाया आरोप, दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ FIR, मामले में डॉक्टर और बैंक मैनेजर की भी गिरफ्तारी… पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा में रिश्तेदार 2 परिवार के लोगों के द्वारा एक-दूसरे पर टोनही प्रताड़ना का आरोप लगाने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के 11 लोगों की गिरफ्तारी की है. एक पक्ष के गिरफ्तार लोगों में बलौदा के डॉक्टर और बिलासपुर एसबीआई में पदस्थ अधिकारी भी शामिल हैं. पुलिस ने एक पक्ष के 7 और दूसरे पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश, घटनाओं को रोज दे रहे अंजाम, गश्त का दावा साबित हो रहे हवा-हवाई...

जानकारी लेने पर एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि दोनों पक्ष के द्वारा एक-दूसरे पर टोनही होने का आरोप लगाया जा रहा था. दोनों पक्ष के लोगों की परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग भी कराई गई थी, लेकिन विवाद नहीं सुलझा. दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की है.

पुलिस ने गिरफ्तारी की प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की
वैसे तो जिले की पुलिस लगातार पूरी तत्परता से अपराध रोकने का काम कर रही है और छोटी सी छोटी कार्रवाई की जानकारी मीडिया को दी जाती है, लेकिन बलौदा की बड़ी कार्रवाई की जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है. 13 और 14 मार्च को गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है, लेकिन इस कार्रवाई से मीडिया अनभिज्ञ है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

error: Content is protected !!