JanjgirChampa Bike Thief : परीक्षा दिलाने आए बीएड छात्र की बाइक शिवरीनारायण में हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के महंत लालदास महाविद्यालय के सामने से परीक्षा दिलाने आए बीएड प्रथम वर्ष के छात्र की बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है. इससे पहले भी थाना क्षेत्र से कई बड़ी चोरी हुई है, जिसका खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रिवाडीह थाना जैजैपुर निवासी संतोष कुमार गोंड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बीएड प्रथम वर्ष का छात्र है और परीक्षा दिलाने शिवरीनारायण के महंत लालदास महाविद्यालय अपने बड़ेपिता की बाइक क्रमांक CG 12 A 2725 कॉलेज लेकर आया था और कॉलेज के सामने खड़ी करके परीक्षा दिलाने गया था. वापस आकर देखने पर बाइक वहां नहीं थी. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!