Sakti Bike Thief : हसौद के ग्रामीण बैंक के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में केस दर्ज

सक्ती. हसौद के ग्रामीण बैंक के बाहर खड़ी बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लालमाटी गांव के अमृत प्रकाश भारद्वज ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने पिता गौतम भारद्वज को लेकर बाइक क्रमांक CG 11 AR 7865 में हसौद के ग्रामीण बैंक गए थे. वहां बाइक को बैंक के बाहर खड़ी करके अंदर चले गए. थोड़ी देर बाद वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

फ़िलहाल, मामले में हसौद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!