JanjgirChampa Bike Thief Gang : चोरी की 12 बाइक के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में 1 चोर और 6 खरीददार, जांजगीर-चाम्पा, कोरबा और बिलासपुर से हुई थी चोरी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी की 12 बाइक के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 1 चोर और 6 खरीददार शामिल है. आरोपी ने जांजगीर-चाम्पा, कोरबा, बलौदाबाजार और बिलासपुर जिले से बाइक की चोरी की थी.एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि विजयेश साहू के द्वारा 2017 से बाइक की चोरी की जा रही थी. जांजगीर पुलिस को सूचना मिली कि विदेशी शराब दुकान के पास चोरी की बाइक बेचने की फिराक में है. इस पर पुलिस ने उसे धरदबोचा.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का 7 सितंबर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

पूछताछ में उसने अपना नाम विजयेश साहू बताया. इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि उसने 12 बाइक की चोरी की थी, जिसे 6 लोगों के पास बिक्री की थी. इस पर पुलिस ने आरोपी चोर विजयेश साहू और 6 खरीददार को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : मेसर्स मां शारदा लॉजिस्टिक प्रा.लि. के कोल डिपो में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मशीन और वाहनों सहित अन्य सामग्री को जब्त किया गया...

Related posts:

error: Content is protected !!