JanjgirChampa FIR : पैसे की बात को लेकर मारपीट करने वाले बाप-बेटे के ख़िलाफ़ पामगढ़ थाने में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के कमरीद गांव के व्यक्ति से पैसों की बात को लेकर घर के सामने जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले बाप-बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कमरीद गांव के हेमकुमार आदित्य ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि तनौद गांव के शिवगोपाल साहू और उसका बेटा केशव साहू एवं अन्य अपने साथियों के साथ आकर घर के सामने पैसों की लेनदेन की बात को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगा. बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी उत्तरा बाई आदित्य से भी मारपीट की गई.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

मामले में पामगढ़ पुलिस ने बाप-बेटे शिवगोपाल साहू और केशव साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बंद होने से कई जिलों से सम्पर्क टूटा, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे...

Related posts:

error: Content is protected !!